5 Apr 2026, Sun

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगीत कला महाविद्यालय गढ़वा के छात्र छात्राओं द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियों की पूर्व तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने टंडवा स्थित प्रमोद सोनी के आवास पर आयोजित रिहर्सल कार्यक्रम में मौजूद रहकर छात्राओं द्वारा की जा रही तैयारी को देखा तथा आवश्यक सुझाव दिए। बता दें कि उक्त महाविद्यालय की यह छात्राएं स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रगान तथा अन्य प्रस्तुतियां देंगीं। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रस्तावित सहभागी छात्राओं की टीम का भी भी अंतिम रूप से चयन किया गया। मौके पर ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक मदन केसरी, प्रमोद सोनी एवं छात्राओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *