विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांडी प्रखंड क्षेत्र के खुटहेरिया यात्री सेड भरत पहाड़ी गांव बेलोपाति, घटहुआ पीएससी, सतबहिनी मुख्य द्वार के पास नहर अवरोध,महुली मोड़ के पास खराब सड़क को ग्रामीणों के आग्रह के उपरांत माननीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा 10 अगस्त को निरीक्षण किया गया था एवं उक्त सड़क को मिशन जन कल्याण के तहत निजी खर्चे से दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया गया था।
जिसके आलोक में 11 अगस्त को महुली मोड, एवं यात्री सेड खुटहेरिया से लेकर खुटहेरिया बस्ती तक के सड़क को निजी खर्च से मरम्मती कार्य दो जेसीबी एवं चार ट्रैक्टर के माध्यम से मोरम एवं इट भरकर किया गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को भरत पहाड़ी,गोसांग, बेलोपति, घटहुआं के सड़क को मरम्मत कराया जाएगा। उक्त बात की जानकारी विधायक प्रतिनिधि अतीस सिंह ने दी है।
इधर खुटहेरिया गांव की मुख्य सड़क जो लगभग दो दर्जन गाँवो को आवा गमन का मार्ग है,जो वर्षा होने के कारण इतना जर जर स्थिति में है जिस पर लोगों का पैदल चलना दुर्लभ था, परन्तु स्थानीय विधायक माननीय नरेश प्रसाद सिंह जी ने अपने निजी खर्च से मिशन जन कल्याण अंतर्गत इस रोड को मरम्मत करवाए हैं जिससे स्थानिये लोगों में ख़ुशी की लहर है, और जन कल्याण कार्य के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह को बहुत बहुत धन्यवाद भी कहा।