13 Dec 2025, Sat

आरके पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- आर.के.पब्लिक स्कूल ऊचरी में छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ विद्यालय के प्राचार्य के० आर० झा के नेतृत्व में भव्य व विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र भारत माता की जय एवं बीर शहिदों अमर रहें सहित अन्य कई देशभक्ति नारे लगा रहे थे। रैली विद्यालय से निकलकर मुख्य पथ होते मुखदेव उच्च विद्यालय तक गया और पुनः विद्यालय में आकर समापन किया गया। इस दौरान छात्रों में अपार उत्साह और देशभक्ति से ओतप्रोत देखे गए।

पूरे वातावरण में देशभक्ति की लहर दौड़ गई।रैली के पश्चात महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया गया, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

इस दौरान, प्रधानाचार्य के.आर. झा ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अन्य नायकों के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।मौके पर राजेश कुमार पांडेय (उप-प्रधानाचार्य), जय गोविंद ठाकुर,रूपेश पांडेय,सतीश गुप्ता, अनूप मिश्रा, मिस स्नेहा,हनीफ अंसारी,मो गुफरान, और सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *