18 Feb 2026, Wed

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

शेयर करें

अनुप सिंह

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मझिआंव, कांडी एवं बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम लाल दुबे ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशन अनुसार मझिआंव, कांडी एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई।

वहीं मझिआंव में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पेट्रोल पंप के समीप भाजपा कार्यालय से निकलकर मुख्य बाजार पथ, ब्लॉक रोड,रेसूआ, चन्द्री सहित कई मुहल्लों में गया। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने हांथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए एवं स्वतंत्रता दिवस के अमर शहीदों के सम्मान में पूरे रास्ते नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में कार्यकर्ताओं द्वारा राहगीरों में तिरंगा झंडा का भी वितरण किया गया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन दास,वीरेंद्र नाथ दुबे उर्फ वीर दुबे ,भगवान दत्त तिवारी, वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सनी चंद्रवंशी, उमाशंकर यादव, धनंजय सिंह, अशोक ठाकुर, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *