रमना प्रखंड क्षेत्र में खरीफ सीजन में यूरिया खाद की किल्लत ने शनिवार को किसानों का गुस्सा एक बार फिर भड़का दिया। अहले सुबह प्रखंड मुख्यालय में छह दुमानदारों के लिए कुल 610 बोरी खाद की खेप पहुंचते ही किसानों की भीड़ दुकानों पर टूट पड़ी। भीड़ के दबाव और सीमित बोरी के कारण अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सका। इसी बीच यह चर्चा फैल गई कि खाद खत्म हो गई है।
सूचना मिलते ही नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए करीब 10 बजे मुख्य पथ को जाम कर दिया।हालांकि, स्थानीय प्रशासन एवं प्रबुद्ध जनों ने किसानों को समझा-बुझाकर आंधे घंटे में ही सड़क से हटाने में सफल रहे और आवागमन बहाल कराया जा सका।
किसानों का आरोप है कि दुमानदार खाद को ऊंचे और मनमाने दामों पर बेचने की मंशा से किसानों को गुमराह कर रहे हैं। सरकार के रेट पर खाद नहीं मिल पा रहा। दुकानदारों की मनमानी से किसान परेशान हैं|
कृषि विभाग के अनुसार खरीफ सीजन की शुरुआत से अब तक रमना में कुल 2800 बोरी खाद की आपूर्ति हो चुकी है। बावजूद इसके किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त आपूर्ति का प्रयाश किया जा रहा है।