12 Sep 2025, Fri

सहायक अध्यापक को सेवा निवृत्ति के बाद विद्यालय से दी गई भावभीनी विदाई

शेयर करें

कांडी: प्रखंड अंतर्गत लमारी कला संकुल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसांग के सहायक अध्यापक अशोक राम को सेवा निवृत्ति के बाद सोमवार को विद्यालय से भावभीनी विदाई दी गई।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसांग में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने कहा कि अशोक राम की सेवा को यह विद्यालय याद रखेगा।वे प्राथमिक स्तर के कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने की शैली अलग थी बच्चे इनसे घुल मिलकर रहते थे।
उनके 20 वर्षो के सेवाकाल को यह विद्यालय हमेशा याद रखेगा। वे अपने कार्य के प्रति सजग रहते थे। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक शिक्षक वरुण कांत दुबे ने कहा कि सेवानिवृति के बाद नई जिम्मेवारियों का निर्वहन के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े रहना भी आवश्यक है ताकि कभी अकेलापन महसूस न हो और समाज को नई दिशा दी जा सके।
इस दौरान पंचायत के उप मुखिया अतीस कुमार सिंह ने भी संबोधित किया ।
अशोक राम 1 अक्टूबर 2005 को पारा शिक्षक के रूप में अपनी यात्रा शुरू करते हुए लगातार 20 वर्षो तक नवनिहालों का भविष्य सवारते हुए 31 अगस्त 2025 को सेवा निवृत्त होकर विद्यालय से विदा हो गए। हेडमास्टर गोविन्दर राम व सहायक अध्यापक अभय कुमार दुबे ने बिदा ले रहे शिक्षक अशोक राम को सम्मान पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किए।साथ हीं उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों व बच्चों ने भी उपहार देकर सम्मानित किए।इससे पूर्व छात्रा गायत्री कुमारी ने स्वागत गान के साथ आगतों का स्वागत किया।विदाई गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक शम्भू प्रसाद ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संपतिया कुंवर,हेडमास्टर गोविन्दर राम, सहायक शिक्षक अभय कुमार दुबे ,शम्भू प्रसाद,रंजय कुमार,देव मूरत राम,अवधेश कुमार,ललन कुमार,एसएमसी अध्यक्ष विकास पासवान, अरुण पाण्डेय,जय प्रकाश तिवारी, अभिभावक अभिमन्यु प्रजापति,शिवनाथ लाल,कामेश्वर चौहान, चन्दीप सिंह,सुदर्शन प्रजापति ,अजय पासवान, बिहारी प्रजापति,सुदर्शन चौहान, सीताराम प्रजापति,उदल राम सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *