19 Feb 2026, Thu

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने 24 घंटे भीतर मांग पूरा करते हुए सड़क को ठीक करवाया गया

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह द्वारा शनिवार को बुढ़ीखांड़-अधौरा पथ में टूटे हुए नाले को अपने निजी खर्च से बनवाया गया। बताते चलें कि ग्रामीणों के मांग पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को अधौरा – बुढ़ीखांड़ भाया चाका सड़क एवं टूटे हुए नाले का निरीक्षण किया गया था।और दुसरे दिन ही अपने निजी खर्चे से ट्रेक्टर,जेसीबी मशीन भेजकर,होम पाइप लगवाकर उसे बनवाया। सड़क ठीक करवा रहे कर्मी मनी प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को विधायक जी के द्वारा कहा गया कि अधौरा- बुढ़ीखांड़ सड़क पर एक जगह नाला टुट चुका है जिसे शनिवार को हर हाल में टूटे हुए नाले को बनवा देना है। और उनके ही निर्देश पर मिशन जन कल्याण के तहत निजी खर्च से बनवाया जा रहा है।

टूटे फूटे नाले के नया बनने से वहां के लोगों में खुशी का माहौल है। इस संबंध में तलसबरिया पंचायत के मुखिया महताब आलम,दिलीप कुमार रवि , उपेंद्र कुमार रवि, हरदेव राम सहित अन्य लोगों ने कहा कि इस सड़क व नाला के टूट जाने से खासकर चाका व अधौरा के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। तबीयत खराब होने पर भी लोगों को तलसबरिया होकर मझिआंव जाना पड़ता था।वहीं लोगों ने कहा कि दुर्गा पूजा का आ रहा है। अगर नहीं बनता तो हम लोगों को दुर्गा मां के प्रतिमा लाने व ले जाने में काफी दिक्कत होता। नाला बन जाने से हम सबों को काफी सहूलियत हो गया।

इस संबंध में विधायक ने बताया कि वे चुनाव जीतने के पहले से ही मिशन जन कल्याण के तहत जन सेवा करते आ रहे हैं। और अधौरा-बूढ़ीखाँड़ के बीच में टूटे नाले व सड़क को मिशन जन कल्याण के तहत निजी खर्चे से बनवाया। मौके पर विनोद कुमार, सूर्य देव, इम्तियाज़ खान,आनंद कुमार, सुरेंद्र कुमार रवि, उमेश कुमार, प्रमेन्द्र कुमार, कादीर खान शहरान खान, शाहरुख खान, मुमताज खान, बबलू खान सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *