13 Dec 2025, Sat

दिशा की बैठक से पूर्व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिला के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी:-जिला में दिशा की बैठक में शामिल होने के दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे एवं अन्य लोगों ने पलामू सांसद को जिला भर के किसानों की समस्या के निराकरण के लिए एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि वर्षों से लंबित कांडी सोन नदी के तट पर सोनपुरा गढ़ से लेकर डुमरसोता तक हजारों एकड़ खाली जमीन में सोलर प्लांट लगाने, और तट बंध बनवाने का आग्रह किया है। कहा है कि कई बार यहां की जनता के आग्रह पर सोन नदी में तटबंध और सोलर प्लांट लगाने के लिए सर्वे किया गया,लेकिन अभी तक कार्य नहीं किया जा सका है। पहल कर इसे कार्य रूप दिया जाए।

जिले में नीलगाय, हाथी, सुअर और अन्य जंगली जानवर से किसानों का फसल के साथ साथ जानमाल का भी काफी नुकसान हो रहा है, और झारखंड सरकार द्वारा समुचित मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है। इसका स्थाई निदान किया जाए।

वहीं लगातार खाद नहीं मिलने से किसान के धान पीले पड़ गए हैं। झारखंड सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा रही है। किसान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को प्रयाप्त खाद उपलब्ध कराया जाए।

कांडी, बरडीहा अहमर बाईं बांकी सिंचाई नहर में संवेदक द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे कई जगह नहर का मुंह बंद है कई जगह नहर टूटा हुआ है, जिससे कई गांव में पानी घुसने से कई घर गिर गए और फसल बर्बाद हुई है। इसकी जांच कराकर संवेदक के प्रति आवश्यक करवाई की जाय। वहीं अति वृष्टि से किसानों के नुकसान फसल घर और जानमाल की जांच कराकर मुआवजा दिलाई जाए।

खजुरी जलाशय योजना जो बरसो से लंबित है उसे कार्य रूप दिया जाए।

किसानों की उपरोक्त समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल किया जाए।

मांग पत्र सौंपने के दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे, अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, सुनील चौहान, अशोक ठाकुर सहित कई प्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *