रोज़ 4 किमी पैदल जाकर मोची का काम करते हैं भोलाराम,बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर सड़क पर बैठे !
अनुप सिंह
कांडी: प्रखंड के डुमरसोता गांव निवासी भोलाराम बीते कई दिनों से सरकार से बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की मांग कर रहे हैं। विकलांग भोला राम शारीरिक रूप से कमजोर होने के बावजूद भोलाराम रोज़ाना करीब 4 किलोमीटर गांव से बाहर जाकर मोची का काम करते हैं और अपनी रोज़ी-रोटी चलाते हैं।
जरूरत पड़ने पर भोला राम भीख मांगते है।




