पलामू जिले के हुसैनाबाद में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट लाइन दुरुस्ती के दौरान अचानक बिजली चालू हो जाने से देवरी कला(सरहू) निवासी बिजली मिस्त्री गंगा कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम ने पलामू के महाप्रबंधक सुनील कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की है। विभाग ने कहा कि दुरुस्ती कार्य में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य है, लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।