कांडी-थाना क्षेत्र के पतरिया पंचायत अंतर्गत हेमराजी गाँव निवासी बच्चन मेहता की पत्नी व रमेश मेहता की माँ 65 वर्षीया महंगी कुंवर एक स्कार्पियो के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल मझिआंव भेजा गया है। जहां उपस्थित डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं परिजनों ने बताया कि उक्त महिला अपने घर के पास बैठी हुई थी।
उसी दौरान मोहम्मद गंज की ओर से तेज गति से आ रही काले रंग की स्कार्पियो नम्बर JH 03 AJ 2111 ने महिला को धक्का मारते हुए बगल में धान के खेत में चली गयी।गाड़ी पर सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि गाड़ी के धक्के से महिला का एक आँख में गंभीर चोट है जबकि एक हाथ व एक पैर भी टूट गया है।घटना की सूचना पाकर एएसआई मनोज राम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। ग्रामीणों ने स्कार्पियो को थाना ले जाने से मना कर दिए हैं।