7 Apr 2026, Tue

इस पंचायत के उप मुखिया को पंचायत के मुखिया का मिला प्रभार

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी-बीडीओ राकेश सहाय ने मंगलवार को बलियारी पंचायत मुखिया का प्रभार उप मुखिया पुरषोत्तम कुमार रवि को सौंपा। मालूम हो कि बलियारी पंचायत मुखिया चंदा देवी के निलंबन के बाद मुखिया का पद रिक्त था।उप निदेशक पंचायती राज विभाग झारखण्ड रांची के आदेश ज्ञापांग 2178 / 16 सितम्बर व उपायुक्त गढ़वा के आदेश ज्ञापांग 796 तथा जाँच दल द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण के समीक्षा के बाद चंदा देवी को निलंबित किया गया था।

बताते चलें कि 15 वें वित्त मद में किये गए अनियमितता को लेकर मुखिया चंदा देवी को दोषी करार दिया गया था। उप मुखिया पुरषोत्तम कुमार रवि को बलियारी पंचायत मुखिया का प्रभार मिलने पर पंचायत के कई वार्ड सदस्यों व ग्रामीणों ने नए मुखिया को फूल माला पहनाकर स्वागत किए।जिसमें वार्ड सदस्य प्रियंका देवी,कृष्णा राम, विमली देवी,सुजन्ति देवी,संगीता देवी,संजू देवी,सरोज देवी ,विकास दुबे ग्रामीण सुजीत दुबे,विनोद राम सहित कई ने मुखिया का भव्य स्वागत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *