6 Jul 2025, Sun

गायत्री शक्तिपीठ पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना एवं बेदी पूजन कर नौ दिनों का अनुष्ठान हुआ सुरु

शेयर करें

*मझिआंव: चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मझिआंव के चन्द्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना एवं बेदी पूजन कर नौ दिनों का अनुष्ठान सुरु हो गया। इस अवसर पर देवमुनि विश्वकर्मा एवं फुलझरी देवी द्वारा मुख्य यजमान के रूप में माता गायत्री, सरस्वती, माँ लक्ष्मी एवं माता वैष्णो देवी की पूजा अर्चना की गई। जबकि प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह एवं केंद्रीय टोली सदस्य सह जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी द्वारा कर्मकाण्ड सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर नवरात्रि तक 24-24हजार गायत्री महामंत्र जाप का संकल्प गायत्री परिजनों द्वारा लिया गया। जिनमे जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी,युवा मंडल के जिला संयोजक बिरेन्द्र सोनी,प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह, देव मुनि विश्वकर्मा, फुलझरी देवी, बेचन राम,सारो देवी,अशोक गुप्ता ,अखिलेश सोनी,दिनेश पाल आदि गायत्री परिजनों ने24-24हजार गायत्री महामंत्र जाप का संकल्प लिया। जबकि धर्मशीला देवी एवं मनोज कुमार दुबे द्वारा 12-12 हजार मंत्र जाप का संकल्प लिया। इस संबंध में गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया की नवरात्र में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे आरती एवं हवन यज्ञ तथा शाम 7:30 बजे आरती की जाएगी। तथा महाअष्टमी तिथि को शाम में विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।और नवमी तिथि को हवन यज्ञ के साथ पूर्णाहुति की जायेगी। इसके बाद नव कन्याओं का पूजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *