6 Jul 2025, Sun

नाबालिक लड़की के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर युवक को भेजा जेल

शेयर करें

मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ एक युवक को संबंध बनाना भारी पड़ गया और पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना से मिली जानकारी के अनुसार मझिआंव निवासी युवक ने थाना क्षेत्र के ही अल्पसंख्यक समुदाय की एक नाबालिक लड़की से प्यार में संबंध बना लिया। जिसकी जानकारी मिलते ही लड़की के घर के परिजनों ने लड़की को डांट फटकार किया तो लड़की घर से भाग गई। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन लड़की नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने अपहरण का आवेदन थाना में दिया। जिसके बाद थाना कांड संख्या 36/25 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई। और मझिआंव खुर्द निवासी सत्येंद्र राम के पुत्र रोहित चंद्रवंशी उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार किया। उसके बाद कुछ और पता चला कि लड़की दुसरे साथी के साथ भाग हुई थी। लेकिन नाबालिक लड़की रोहित के साथ संबंध बनाई थी। जिसके कारण रोहित उर्फ गोल्डन को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं नाबालिक लड़की का पुलिस द्वारा 183 (64) का फर्द ब्यान दर्ज करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *