19 Feb 2026, Thu

श्रीनगर-पंडुका के अप्रोच के रैयतों के साथ जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय में की बैठक

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद ने रैयतों के साथ बैठक किया। बताते चलें कि श्रीनगर पण्डुका सोन नदी में बन रहे पुल तथा अप्रोच सड़क निर्माण कार्य में कई रैयतों की जमीन को अधिग्रहण किया गया। जिसमें अभी तक कोई भी रैयतों का मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया। जबकि रैयतों द्वारा सभी कागजात जिला भू-अर्जन कार्यालय में जमा किया गया था।

कागजातों में कमी के कारण मुआवजा की राशि नहीं मिल पाई, जिसको लेकर भू-अर्जन पदाधिकारी ने रैयतों से कहा कि जल्द ही कागजी प्रक्रिया को पूरा कर भू-अर्जन कार्यालय गढ़वा में जमा करें, ताकि रैयतों की अधिग्रहण की गई। भूमि का उचित मुआवजा राशि मिल सके। मौके पर अमित कुमार प्रकाश पांडेय ,बिहार पुल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार सिंह, बीडीओ राकेश सहाय ,20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, सीआई संदीप गुप्ता, मुखिया राजेश शर्मा, रैयत ,शिवकुमारी देवी ,विमला देवी बचवा देवी मधु राम ,सागर कहार, सीता राम, बसंत राम के अलावें अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *