19 Feb 2026, Thu

स्वच्छता ही परम धर्म है, इस धर्म को निभाने की हम सबों कि नैतिक जिम्मेवारी है: श्रीमती कनक

शेयर करें

अनुप सिंह

भारत सरकार एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत नगर पंचायत मझिआंव कार्यालय परिसर में स्वच्छता कि शपथ ली गई।इस कार्यक्रम में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक एवं निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता शपथ के उपरान्त कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक एवं निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर सामूहिक रूप से श्रमदान किया। इसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय से रेफरल अस्पताल,ब्लाक रोड़ होते हुए अंबेडकर चौक एवं पालिका बाजार क्षेत्र में विशेष साफ सफ़ाई किया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा जीवन में स्वच्छता का बहुत बड़ा महत्व है।स्वच्छ रहकर स्वास्थ्य समाज की कल्पना की जा सकती है।साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छ मझिआंव,स्वास्थ्य मझिआंव एवं सुंदर मझिआंव बनाने में तमाम नगर पंचायत वासियों की सहभागिता अनिवार्य है।

वही प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक ने कहा कि स्वच्छता ही परम धर्म है। इस धर्म को निभाने की हम सबों कि नैतिक जिम्मेवारी है। साथ ही उन्होंने तमाम आवाम से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के सफाई के साथ घर आजू-बाजू भी स्वच्छ रखें, एवं इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।इस सफाई अभियान में नगर प्रबंधक जितेश कुमार,प्रधान सहायक अनुप तिवारी,राजस्व निरीक्षक सुश्री स्नेही आनंद, स्वच्छता प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा,संत कुमार, विरेन्द्र चौधरी, विश्वजीत कुमार, अन्य कार्यालय कर्मचारी तथा सफाई कर्मचारी एवं महिला स्वयं सहायता समूह कि महिला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *