13 Dec 2025, Sat

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई। मण्डल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा पखवाड़ा 25 के संयोजक सह पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर के किया।

वहीं इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने बताया कि यह जयंती बूथ स्तर पर जिला व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर मनाया गयी।कांडी ,बलियारी, शिवपुर,सुंडीपुर,पतीला,रानाडीह आदि 45 शक्तिकेन्द्रों पर जन्म जयंती मनाई गई।मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए पद चिन्हों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है। मौके पर अंजू देवी,विजय पाण्डेय,भोला मेहता,राम लखन प्रसाद,कृष्णा सिंह,सुरेन्द्र सिंह,लल्लू साव,जिब्रील खां,लखन ठाकुर,उपेन्द्र ठाकुर भरत मेहता, सहित कई लोग उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डूमरसोता गाँव में भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद बिहारी दुबे के आवास पर महान विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी समाज को दिशा दिखाता है।

उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। गाँव के प्रबुद्ध लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर हरिनंदन दुबे, ईश्वरी मेहता, सुनील मेहता, निर्मल विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *