विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कांडी प्रखंड अंतर्गत सरकोनी पंचायत के अमस्था टोला वार्ड नंबर 1 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर पीड़ित परिवार से लिया जायजा एवं भूमि आवास समेत कई अन्य मामलों को लेकर दिया आश्वासन।इस दौरान विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि रघुवीर प्रजापति का कच्चा एवं पक्का मकान सिविल कोर्ट न्यायालय के आदेशानुसार जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था।
घर ध्वस्त हो जाने के कारण रघुवीर प्रजापति एवं उनके समस्त परिवार भूमिहीन एवं बेघर हो गए हैं पीड़ित परिवार को भरण पोषण के लिए और कोई दूसरा विकल्प नहीं रह गया है। उक्त सभा में पीड़ित रघुवीर प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे चार पुत्र शंभू प्रजापति पत्नी सावित्री देवी के 3 बच्चे, राजेंद्र प्रजापति पत्नी संगीता देवी के 3 बच्चे , संतोष प्रजापति पत्नी धनवती देवी के 3 बच्चे, उदय प्रजापति पत्नी किरण देवी समेत अपने परिवार में कुल 19 सदस्य हैं जो बेघर हो गए हैं इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि चार लड़कियां शादी करने योग भी हो गई हैं। विधायक ने पीड़ित परिवार को बहुत जल्द भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान विधायक ने दुर्गा पूजा के अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रखंड मुख्यालय डंडई एवं उसके आसपास के विभिन्न पूजा पंडाल का भ्रमण किया।
इस दौरान विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने प्रखंड के लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी एवं माता रानी का आशीर्वाद लिया एवं महुली, पतीला ,सेमौरा, कांडी पंडाल का भ्रमण के साथ साथ उन्होंने पूजा कमेटी के अध्यक्ष से भेंट कर शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी। भ्रमण के दौरान विधायक प्रखंड के राणाडीह, पतीला ,सेमौरा , चोका , शिवरी ,सरकोनी एवं कंडी समेत विभिन्न पूजा पंडाल तक पहुंच कर लोगों को शारदीय नवरात्र के शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि असित सिंह ,मुखिया सुबोध वर्मा, विनोद कुमार,रमेश कुमार रवि, अनिल प्रजापति ,संदीप प्रजापति, नंदू प्रजापति, सुरेश राम, मानदेव प्रजापति, कामेश्वर मेहता, रामप्रसाद महतो, शंभू प्रजापति ,सिकंदर कुमार मेहता, शिवपूजन मेहता ,प्रवीण कुमार मेहता समेत सैकड़ो के संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।