मझिआंव: जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में शनिवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह एवं बीटीएम दयानंद पांडे की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के किसानों एवं जेएसएलपीएस जुड़ी महिलाओं के साथ “प्रधानमंत्री कृषि धन्य-धान” योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अन्नदाताओं का सम्मान,समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कार्य को दिखाया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बीटीएम दयानंद पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा अन्नदाताओं का सम्मान,समृद्ध राष्ट्र का निर्माण के अंतर्गत ‘प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना’ एवं ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ कर किसान भाई-बहनों को 42,000 करोड़ रूपये से अधिक का उपहार दिया गया। वहीं बताया गया कि यह पहल किसानों के जीवन में नई ऊर्जा और नए अवसर लेकर के आएगा।इस दौरान मौके जेएसएलपीएस के बीपीएम, कर्मी राजदेव बाड़ा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।