मझिआंव मुख्य शहर क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष निरज कमलापुरी के घर विधायक पहुंचे , और छठ पूजा एवं अन्य जरुरत मंद कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान वैश्य समाज के लोगों ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नरेश प्रसाद सिंह को बुलाकर भव्य तरीके से स्वागत किया। इस दौरान समाज के लोगों ने विधायक श्री सिंह को फूल-माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
चाय की चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक द्वारा जनसेवा, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति उनके सतत प्रयासों की सराहना की। क्षेत्र में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-विद्युत आपूर्ति एवं धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए लोगों ने कहा कि विधायक श्री सिंह का योगदान अनुकरणीय रहा है। वहीं मझिआंव में छठ पूजा को लेकर विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा किया।
इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत गौरव का विषय ही नहीं, बल्कि पूरे विश्रामपुर विधानसभा की जनता के स्नेह, विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। वैश्य समाज का यह प्रेम और सहयोग हमें निरंतर जनसेवा और समाज के विकास की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च लक्ष्य है। उन्होंने उपस्थित सभी व्यवसायियों से सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान आगामी छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र में सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। साथ ही विधायक श्री सिंह ने इस बैठक के माध्यम से अधिकारियों के लिए कहा कि मझिआंव क्षेत्र में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें। और छठ महापर्व पर शांति कायम रहे। इस दौरान मौके पर विधायक मिडीया प्रभारी हरिनाथ चंद्रवंशी, शिवप्रसाद सर (गुरु जी),विजय साह, अनिल कमलापुरी, संजय कमलापुरी, चंदन कमलापुरी, धनंजय शोनी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।