13 Dec 2025, Sat

हाजरी लगाकर गायब हो जाते हैं गुरु जी सह मुखिया पति,अध्यक्ष ने की शिकायत

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीका के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पाल द्वारा प्रधानाध्यापक राजू सिंह को शिकायत पत्र देकर सहायक शिक्षक वशिष्ठ पासवान के स्थानांतरण कराने की मांग की गई है।और कहा गया है की 24 अक्टूबर 2025 को हुए उनके विद्यालय में नहीं आने के कारण बच्चों का शैक्षणिक ब्यवस्था प्रभावित हुई। इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई। शिकायत पत्र में कहा गया है कि वशिष्ठ पासवान बरडीहा पंचायत के वर्तमान मुखिया सरोज कुमारी के पति हैं।इसी का फायदा उठाकर वे हर रोज विद्यालय में हाजिरी लगाकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय राजनीति करने चले जाते हैं।जिसके कारण विद्यालय में बच्चों का पठन-पाठन बाधित हो जाता है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता विद्यालय के अध्यक्ष ने बताया कि मुखिया पति के स्थानांतरण कर दिये जाने के बाद उनके स्थान पर आने वाला दूसरा सहायक शिक्षक प्रतिदिन सुचारू रूप से बच्चों को पढ़ सकेगा।शिकायत पत्र पर अध्यक्ष के अलावे वार्ड सदस्य मनीता कुमारी एवं किरण पाल के हस्ताक्षर हैं।

इधर इस संबंध में पूछने पर सहायक शिक्षक बशिष्ठ पासवान ने बताया कि वे आज अपने विद्यालय में अध्यापन कार्य किये हैं। उनका गांव में भूमि विवाद है, जिसके कारण उन्हें एक साजिश रचकर फंसाया जा रहा है। अध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *