मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी मानिक ठाकुर कि पत्नी गौरा देवी का निधन शुक्रवार को तड़के सुबह ब्रेन हेमरेज के कारण हो गई।वे 52 वर्ष की थी।मृतिका गौरा देवी बेहद ही मिष्ठभाषी एवं मिलनसार प्रवृत्ति कि महिला थी।उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ। इधर घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 5 दिन पूर्व अचानक उनको ब्रेन हेमरेज हो गया। उसके पश्चात इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू,गंगोश्री एवं उपकार हॉस्पिटल ले जाया गया।लेकिन सभी अस्पताल के चिकित्सको ने अति गंभीर स्थिति को देखते हुए घर ले जाकर सेवा करने की सलाह दी।
तत्पश्चात गुरुवार को शाम करमडीह गांव स्थित घर लाया गया।जहां शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।मृतिका अपने पीछे पति मानिक ठाकुर,पुत्र कृष्ण ठाकुर व प्रदीप ठाकुर एवं एक पुत्री विंदा देवी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। इधर कोयल नदी के पानी टंकी घाट स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति मानिक ठाकुर ने दी।
विदित हो कि मानिक ठाकुर पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से दैनिक समाचार पत्र में हॉकर के रूप में ईमानदारी पूर्वक कार्य किया।जिसके कारण लोगों के बीच उनकी अलग पैठ बनी है।