10 Dec 2025, Wed

दुर्घटना में घायल महिला की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: थाना अंतर्गत ग्राम करकटा गांव निवासी उपेन्द्र राम की लगभग 38 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी की एक एक्सीडेंट के कारण चार दिन बाद रांची रिम्स में हो गई। परिजनों ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को उपेंद्र राम, सुषमा देवी एवं दामाद सभी वंशीधर नगर से अपने रिश्तेदार के यहां से अपने गांव आ रहे थे। उसी दौरान मझिआंव -विशुनपुरा मार्ग पर गोपालपुर के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसके बाद सुषमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल सुषमा देवी को मझिआंव रेफरल अस्पताल ले गए, वहां पर उपस्थित डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, इसके बाद गढ़वा सदर अस्पताल से भी रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया था।

वही इलाज के दौरान 1 नवंबर की रात्रि में सुषमा देवी की मौत हो गई। और 2 नवंबर को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने 2 नवंबर की रात्रि में को लेकर अपने घर पहुंचे। और 3 नवंबर दिन सोमवार को स्थानीय कोयल नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इधर मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया और घर वालों के रो-रो कर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *