क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक रविवार को रमना प्रखंड क्षेत्र के भगोडीह स्थित शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मड़वनिया के कोरगा निवासी कुमार गौरव उर्फ विक्की सिंह को मंच का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वहीं चितरंजन कुमार सिंह, बिक्कू सिंह, रंजन सिंह, आशुतोष सिंह और उमाशंकर सिंह सहित 11 सदस्यों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक मंडल में सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, राजीव रंजन सिंह, सूर्यदेव सिंह, धनंजय कुमार सिंह उर्फ जोखू सिंह सहित 15 लोगों को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और आलोक कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। मंच की सलाहकार समिति में 51 सदस्यों को स्थान दिया गया है।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने सदियों से देश, धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आगे बढ़कर कुर्बानी दी है। आज जरूरत उसी गौरव, त्याग और एकता की भावना को फिर से मजबूत करना है। समाज तभी सशक्त होगा जब हम सब एकजुट रहेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षत्रिय गौरव एकता मंच का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और लोगों में जागरूकता, एकता व सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। आने वाले समय में संगठन सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
बैठक में संजीव कुमार सिंह, पिंटू सिंह, राजेश कुमार सिंह, बुधन सिंह, बलवंत सिंह, अखिलेश सिंह, प्रमोद सिंह, फूलन सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के सदस्य उपस्थित थे।