मझिआंव :- झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस रजत जयंती कार्यक्रम के दौरान क्विज,पेंटिंग,संगीत, निबंध,ग्रुपनृत्य, एकल नृत्य आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए चुनाव भी किया गया।
जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझिआंव की छात्रा लकी कुमारी ने पेंटिंग में एवं पूनम कुमारी ने संगीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार उत्क्रमित उच्च विद्यालय खरसोता के रितेश प्रसाद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय टड़हे के नीरज कुमार यादव एवं विकास यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करकट्टा के पूजा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजूरी के एकल नृत्य में हैप्पी कुमारी एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय अखौरी तहले के सिया कुमारी को निबंध में प्रथम स्थान मिला। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक ने बताया कि इस सारे कार्यक्रम झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के रजत जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया गया है।
कहा की इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले सभी छात्राओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस दौरान सीआरपी वीरेंद्र प्रसाद सोनी सहित शिक्षा विभाग के तमाम कर्मी एवं क्विज प्रतियोगिता में शामिल संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुख्य रूप से उपस्थित थे।