13 Dec 2025, Sat

रजत जयंती वर्ष समारोह उत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष में ऐसी निकली प्रभात फेरी की लोग देख दंग रह गए

शेयर करें

अनुप सिंह

झारखंड सरकार के निर्देश पर राज्य के स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष समारोह विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव कार्यक्रम का उपलक्ष में मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के करमडीह राजकीय कृत मुखदेव प्लस टू उच्च विद्यालय के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसे देखते ही क्षेत्र के लोग दंग रह गए।

प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के गांव में भ्रमण किया।इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्रा क्रमबद्ध होकर बिरसा मुंडा अमर रहे,सिद्धू कान्हो अमर रहे ,तिलकामांझी अमर रहे ,जतरा भगत अमर रहे आदि महापुरुषों के नारे लगा रहे थे।

साथ ही झारखंड राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित रजत जयंती समारोह के संबंध में लोगों को जागरूक किए। साथ ही विद्यालय में बाल दिवस का भी आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने झारखंड के कला संस्कृति से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर ओझा के द्वारा बिरसा मुंडा और रजतजयंती और चाचा नेहरू के संबंध में बच्चों को विशेष जानकारी भी दी गई।इस अवसर विद्यालय के शिक्षक,शशि शेखर प्रसाद,निरंजन कुमार गुप्ता , अखिलेश कुमार पाण्डेय,समिता उरांव,रविन्द्र प्रकाश यादव,विकास तिवारी,रामक्रेश राम,मुकेश कुमार, मुन्ना कुमार,साबरा खातुन,साधना कुमारी,मिथलेश कुमार,संतोष पूरी, अजीत कुमार दुबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *