9 May 2026, Sat

गरीब महिला की मौत पर किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य ने कल्याण कोष आपदा प्रबंधन से मदद की लगाई गुहार…

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड के डुमरसोता की गरीब वृद्ध महिला की ठंड लगने से मौत हो गई। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डुमरसोता गांव निवासी स्वर्गीय मदन मोहन मिश्रा की पत्नी कांति देवी बहुत दिनों से बीमार चल रहीं थी।

बेहतर उपचार हेतु उन्हें आनन फानन में विश्रामपुर चंद्रवंशी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उसके अगले दिन इलाज के बाद डाक्टर ने हायर इलाज की सलाह दी। वहीं पैसे के अभाव में अच्छे अस्पतालों में इलाज नहीं हो सका। जिसके कारण आठ तारीख को अपने घर पर रात दो बजे अंतिम सांस ली। स्वर्गीय कांति देवी अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्री छोड़ गई है। वहीं बड़ा बेटा शंकर मिश्रा को तकरीबन आठ दिन पहले अपने बहन दामाद के सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त होने पर गढ़वा देखने गए थे इसी दौरान आने के क्रम में उनका भी एक्सीडेंट में पैर टूट गया। अत्यंत गरीबी होने के कारण उसका भी इलाज चंद्रबाबंशी हॉस्पिटल कराया जा रहा है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य की बात तो यह है कि उनका बड़ा बेटा भी दाह संस्कार क्रिया कर्म में शामिल नहीं हो सका छोटा बेटा अवधेश मिश्रा द्वारा दाह संस्कार किया गया।

इस परिस्थिति में अभी तक कोई जनप्रतिनिधि न प्रशाशन के कोई पदाधिकारी इन गरीबों की सुधी लेने नहीं आया। श्री दुबे ने सरकार और प्रशासन से निवेदन किया है कि गरीब शोषित परिवार को सहानुभूति के मद्दे नजर तत्काल क्रिया कर्म करने के लिए कल्याण कोश आपदा प्रबंधन से मदद दिलाया जाय एवं तत्काल चावल गेहूं उपलब्ध कराया जाए और साथ ही साथ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य राहत कोष से पुत्र शंकर मिश्रा को इलाज कराया जाय। इसकी सूचना पाते ही भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ,मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी दुबे, मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे मृतक के घर पर पहुंच कर उनके परिजनों को ढाढस बंधाया और आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया और प्रशासन से मदद के लिए आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *