6 Feb 2026, Fri

प्रखंड सभागार में गुरु गोष्ठी में प्रखंड बीपीओ ने दीए कई निर्देश

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव प्रखंड सभागार में गुरुवार को गुरु गोष्ठी में बीपीओ संतोष कुमार दुबे के द्वारा सभी उपस्थित स्कूल के हेड मास्टरों को कई दिशा निर्देश दिए। जिसमें मुख्य रूप से डहर एप के तहत बाल सर्वे करने ,सावित्रीबाई फुले से संबंधित किशोरियों का फॉर्म को सुधार कर बीआरसी कार्यालय को जमा करने, मासिक रेल टेस्ट परीक्षा को ई -विद्या वाहिनी पर अपलोड करने, एमडीएम का नियमित एसमएस करने, आकलन परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों को अपना मूल प्रमाण पत्र बीआरसी कार्यालय में जमा करने ,प्रयास कार्यक्रम के तहत स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने,छात्र- छात्राओं का ई- कल्याण से बचे हुए ऑनलाइन करने, जो छात्रों का खाता नहीं खुल सका है किसी कारणवश उनके उसके माता-पिता का खाता का सिंडी बनाकर बीआरसी कार्यालय में जमा करने सहित अन्य कहीं निर्देश दिए गए। इसके साथ-साथ बीपीओ संतोष कुमार दुबे ने और कई दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर बीआरसी कार्यालय के एम आईएस कोडीनेटर नवनीत मिश्रा,बीआरपी शंकर कुमार सिंह,कुमारी प्रतिमा, एमडीएम प्रभारी रामाकांत तिवारी, राजेन्द्र प्रजापति, हेडमास्टर विजय कुमार सिंह, रमाकांत तिवारी, रामा सिंह अनीस अहमद खां, ऐनुल अहमद, अनिल कुमार पांडेय, श्रवण कुमार, चंदा कुमारी, पूनम शर्मा, निरमा कुमारी, कृष्णा राम, अंजनी कुमार सिंह, नरेश प्रसाद, परवेज आलम, रिफत जावेद, जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार मिश्रा, रूपेश कुमार सिंह, मुकेश शुक्ला,अजित कुमार, परमेंद्र कुमार सिंह, रविन्द्र विश्वकर्मा,सुरेश यादव सहित अन्य स्कूल के हेडमास्टर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *