6 Feb 2026, Fri

सुबह सुबह एक हृदयविदारक घटना, कोयल नदी में डुबने से 9 वर्षीय मासूम की गई जान

शेयर करें

अनुप सिंह

मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी विष्णु कुमार के 9 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की कोयल नदी में डूबने से मौत हो गई।परिजनों के अनुसार विवेक अपने चचेरे भाई के साथ सुबह शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। साथ गए बच्चे ने शोर मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा और दौड़कर घर जाकर परिजनों को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए। काफी खोजबीन के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत में विवेक का शव नदी से बाहर निकाला गया।

सूचना पर अंचल अधिकारी रणवीर कुमार, एसआई सुरेंद्र तिवारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बताया गया कि मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है। विवेक के पिता रोजी-रोटी के लिए बाहर प्रदेश में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *