23 Mar 2026, Mon

यज्ञ करने को लेकर स्वामी जी महाराज के द्वारा स्थल का किया गया निरीक्षण

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में श्री श्री 1008 उदय नारायणा चार्य त्रिदंडी स्वामी जी महाराज का शुभ आगमन दिन शुक्रवार को हुआ।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्वराज गोपालपुर ग्रामवासियों की उपस्थिति में स्वामी जी के प्रेरणा से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कराने का निर्णय लिया गया।

जिसको लेकर स्वामी जी के द्वारा यज्ञ स्थल का भी निरीक्षण किया गया।

वहीं इस अवसर पर मनोज दुबे के द्वारा ग्राम वासियों को लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कार्यक्रम को लेकर 28 दिसंबर 25 दिन रविवार को 11 बजे दिन में गोपालपुर बाजार में स्थित विशेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सादर आमंत्रित किया गया है ।

श्री दुबे ने ग्राम गोपालपुर एवं क्षेत्र के आप सभी सनातन धर्म प्रेमी और गान्यमान लोग से निवेदन किया है कि 28 तारीख दिन रविवार को 11 बजे शिव मंदिर पर आए और श्री श्री 1008 उदय नारायणा चार्ज त्रिदंडी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें ।

इस दौरान मनोज दुबे, विपुल दुबे, धर्मेंद्र दुबे, मीनू दुबे, ओंकार नाथ दुबे, चंद्र भूषण दुबे, हृदय दुबे, डबल दुबे, बिट्टू दुबे, देवक राजवंशी, पिंकू दुबे, विष्णु दुबे, राजन दुबे, विश्वजीत दुबे, छोटन दुबे, छोटू ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *