मझिआंव: नगर पंचायत के युवा समाजसेवी सह भावी अध्यक्ष प्रत्याशी मारुत नंदन सोनी के द्वारा कोहरे व शीतलहरी के कारण बढ़ते ठंढ को देखते हुए सोमवार को निजी खर्च से शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं वार्ड क्षेत्रों में जगह जगह पर लकड़ी की ब्यवस्था कर अलाव जलवाया गया। इस दौरान बाजार में स्टेट बैंक के समीप, बकरी बाजार, लोहरपुरवा चौक,पूर्व ग्रामीण बैंक के सामने अलाव की ब्यवस्था कराई गई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है। कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है,और शीतलहरी, तेज हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। जिसके कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन जरूरी काम के चलते लोगों को घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। शहर वासियों, राहगीरों,खासकर ठेला चालकों व मजदूरों कि समस्याओं को देखते हुए अपने निजी खर्चे से नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर अलाव का व्यवस्था करवाया हूं। साथ ही
इसके पश्चात मारुत नंदन सोनी ने नगर पंचायत कार्यालय जाकर नगर प्रबंधक जितेश कुमार को लिखित पत्र देकर शहर एवं वार्डों में चौक चैराहों पर अलाव की ब्यवस्था कराने की मांग की। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद विवेक सोनी, सत्येंद्र प्रसाद सैंडीक,राहुल कुमार,उपेंद्र कुमार मेहता एवं मनु कुमार चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।