6 Feb 2026, Fri

प्रखंड कार्यालय में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना को लेकर बुधवार को विशेष कैंप का आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- प्रखंड कार्यालय परिसर में 24 दिसंबर दिन बुधवार को किसान लोन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक के द्वारा केसीसी कैंप/झारखंड कृषि ऋण माफी योजना शिविर का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीटीएम दयानंद पांडे ने बताया कि इस शिविर में कृषि ऋण माफी एवं बैंक से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त आयोजित शिविर में केसीसी ऋण के लिए लाभुक अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड,बैंक पासबुक, भूमि से संबंधित कागजात, फिलहाल का ऑनलाइन रसीद, वंशावली जो मुखिया कर्मचारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा सत्यापित किया हो और पासपोर्ट साइज के दो फोटो लगाना अनिवार्य है।

साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि, किसान मित्र प्रगतिशील किसान और किसान बंधुओ से अनुरोध किया है कि आयोजीत शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाएं।

दिनांक 24 दिसंबर को प्रखंड कार्यालय में किसान लोन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक के द्वारा केसीसी कैंप /झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का आयोजन किया जा रहा है अतः सभी किसान बंधु ज्यादा से ज्यादा शिविर में आकर कृषि ऋण का लाभ ले एवं झारखंड कृषि ऋण माफी का एवं बैंक से संबंधित सभी समस्या का भी समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *