6 Feb 2026, Fri

मध्य विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन,गांव में घूम कर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाला गया

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी -प्रखण्ड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय देवडीह के प्रांगण में बुधवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम एसबीआई फाउंडेशन व रोज संस्था द्वारा स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण महिला और पुरुष व स्कूली बच्चे शामिल हुए। विद्यालय प्रांगण से होते हुए पूरे गांव में घूम कर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाला गया। लोगो को एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के कर्मी द्वारा स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गयी।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्रीकांत पांडेय ने भी लोगो को स्वच्छता के बारे में बताए। एसबीआई फाउंडेशन रोज संस्था के टीम द्वारा विद्यालय में बच्चों व शिक्षक के साथ पौधा लगा कर बैरिकेटिंग भी किया गया। विद्यालय के अंजली कुमारी पूनम कुमारी पुष्पांजलि कुमारी आदित्य कुमारी खुशबू कुमारी रुखसाना खातून रोहित कुमार शिवम कुमार तोहिद आलम ने वृक्ष लगाकर उसे सुरक्षा के लिए संकल्प लिया। डस्टबिन में कचरा डालने व परिषर को स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को कहा।

मौके पर शिक्षक देवेंद्र कुमार चौबे ,अनिल कुमार सिंह, रत्नेश पाठक, नरेंद्र पाठक, सुनीता कुमारी ,सोनिया सिंह ग्रामीण _हासबुन बीबी ,ममता देवी, रीना देवी, बबीता कुमारी, अलीमुदीन अंसारी, प्रियांशु पाठक, राजेंद्र चौधरी ,अजय ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *