6 Feb 2026, Fri

सात लोगों पर गेहूं एवं चना के फसल को कोड़ कर बर्बाद करने का लगा आरोप

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा:थाना क्षेत्र के लोका गांव निवासी लोकनाथ विश्वकर्मा ने गांव के ही मंदीप यादव एवं लक्ष्मण यादव सहित सात लोगों पर गेहूं एवं चना के फसल को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। इधर इस संबंध में भुक्तभोगी लोकनाथ विश्वकर्मा ने अनुमंडल पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक एवं बरडीहा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मेरा खतियानी जमीन में लगा गेहूं एवं चना की फसल को मनदीप यादव, लक्ष्मण यादव,विकास यादव,गुड्डू यादव, मनु यादव,पार्वती देवी,सविता कुमारी, माया कुमारी एवं सोमारी देवी के द्वारा चना एवं गेहूं की फसल को कुदाल से कोड़कर बर्बाद कर दिया गया है। लोकनाथ यादव के पुत्र ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उन लोगों के द्वारा पहले भी धमकी दिया जा रहा था कि फसल को बर्बाद कर देंगे, और होने नहीं देंगे। इसके साथ-साथ उन लोगों के द्वारा बराबर धाम की भी दिया जाता रहा है।

इधर इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पार्टी के ऊपर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धारा 107 दफा लगाया गया है। क्योंकि मामला जमीन से संबंधित है इसलिए इस मामले को माननीय अनुमंडल पदाधिकारी के पास भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *