6 Feb 2026, Fri

मानवीय सरोकारों के साथ 27 वें दिन लगातार जारी रहा गर्म वस्त्र वितरण अभियान

शेयर करें

परसाही गांव में प्रवासी मजदूरों के परिवारों को मिली ठंड से राहत

अनुप सिंह

गढ़वा: मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक दायित्व के तहत संचालित गर्म वस्त्र वितरण अभियान आज लगातार 27 वें दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत शुक्रवार को मेराल प्रखंड के परसाही गांव में पहुंचकर विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के परिवारों के बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों को स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी, मोज़ा एवं अन्य ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। वितरण के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली।

यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की देखरेख में लगातार चल रहा है, जिसमें जनसहयोग से सामग्री एकत्र कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य केवल वस्त्र वितरण नहीं, बल्कि मानवीय गरमाहट और भरोसे का संदेश देना है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रयास ठंड के मौसम में गरीब व श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।

मौके पर रविंद्र पासवान, कंचन प्रसाद, प्रिंस कुमार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *