6 Feb 2026, Fri

बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के विरोध में बड़कागांव में फूटा जनाक्रोश,यूनुस खान का फूंका पुतला

शेयर करें

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार को बड़कागांव की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के बैनर तले आयोजित इस जनाक्रोश रैली और मशाल जुलूस में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

जुलूस की शुरुआत थाना के समीप स्थित माँ अंबे दुर्गा मंदिर के प्रांगण से हुई। हाथ में मशाल और विरोध की तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी मुख्य चौक और डेली मार्केट सहित विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो”, “बांग्लादेश होश में आओ” और “घुसपैठी बांग्लादेशियों को बाहर निकालो” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

रैली के समापन पर मुख्य चौक पर आक्रोशित लोगों ने बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं को निशाना बनाया जाना मानवता पर कलंक है और भारत सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए।

इस प्रदर्शन में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी रही। नेतृत्व करने वालों और उपस्थित प्रमुख लोगों में मुख्य रूप से शामिल जनप्रतिनिधि: मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुशवाहा।

भाजपा नेता: पश्चिम मंडल अध्यक्ष शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो।

अन्य गणमान्य: रंजीत चौबे, दामोदर प्रसाद मेहता, पिंटू गुप्ता, इंग्लेश सोनी, प्रमोद कुमार सोनी, रामचरित्र प्रसाद, दिनेश कुमार, राजेश यादव, उदय मेहता, सत्यजीत विद्या अलंकार।

प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें सुषमा राणा, जानू कुमारी, सुनीता कुमारी, संगीता कुमारी, भानु कुमारी, कविता कुमारी, बबिता कुमारी, शशि पांडेय, भोला दांगी, विमला कुमारी, बिना कुमारी, धरती देवी और गीता कुमारी सहित अन्य शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *