मझिआंव: प्रखंड के जेएसएलपीएस के द्वारा संचालित विष्णु आजीविका समूह खरसोंता के महिला सदस्यों ने समूह के अध्यक्ष शीलवंती देवी एवं लेखपाल (बीके) बबीता देवी के ऊपर समूह से डेढ़ लाख रुपये घोटाला करने का आरोप लगाया है। इधर इस संबंध में समूह की महिला सदस्य अनीता देवी, सीमा देवी,अर्चना देवी,प्रभादेवी,संतरा देवी,अंशु देवी,चिंता देवी,सरिता देवी एवं गीता देवी ने बताई कि लगभग 2 साल पूर्व समूह की अध्यक्ष शीलवंती देवी के द्वारा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक से 3,00,000 रुपए लोन की निकासी की गई थी।उसके पश्चात हम सभी सदस्यों के बीच डेढ़ लाख रुपए का बंटवारा किया गया। और शेष बचे डेढ़ लाख रुपए अध्यक्ष सिलवंती देवी एक लाख एवं समूह की रजिस्टर मेंटेन करने वाली (बीके) बबीता देवी पचास हजार रुपए दोनों आपस से मिलकर गबन कर दिए।और हम सभी सदस्यों के ऊपर 3,00,000 रुपए समूह में पैसा जमा करने को लेकर दबाव बनाने लगी। जब हम सभी सदस्यों ने बोला कि हम लोग के बीच डेढ़ लाख का बंटवारा हुआ है तो हम लोग 3 लाख का पैसा क्यों भरेंगे।
इस बात पर नाराज होकर अध्यक्ष एवं बीके गाली गलौज करने लगे।इतना ही नहीं कुछ दिनों के बाद हम सबों का खाता में ओडी लग गया। बैंक में जांच करने के बाद मालूम चला कि बैंक से 3 लाख की निकासी हुई है।और दोनों मिलकर डेढ़ लाख रुपए का गबन कर दिए है। साथ ही महिलाओं ने बताया कि 2019 में समूह बना है, तब से लेकर आज तक हम सब को बरगलाकर पैसे का गबन करती रही है। समूह की सचिव सीमा देवी का आरोप है कि समूह से पैसे की निकासी की जानकारी अध्यक्ष शिलवंती देवी के द्वारा कभी नहीं दी जाती है।
इधर इस संबंध में पूछे जाने पर जेएसएलपीएस के प्रखंड बीपीओ शिव शंकर उपाध्याय ने कहा कि आज मैं गढ़वा सदर प्रखंड कार्यालय में हूं। मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या मामला है देखने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।