6 Feb 2026, Fri

कार्यपालक पदाधिकारी ने छापेमारी कर जब्त किए 16 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार द्वारा शनिवार को अपने सहकर्मियों व पुलिस बल को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक थैले की बिक्री करने वाले दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान कई दुकानों पर छापेमारी में 16 किलो प्लास्टिक थैले जब्त किए गए। साथ ही निर्धारित जुर्माने के साथ उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक नही बेंचने की चेतावनी दी गई। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि निदेशक राज्य शहरी विकास अभिकरण नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बाद भी क्षेत्र के दुकानदार धड़ल्ले से इसकी बिक्री एवं उपयोग कर रहे हैं।कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पंचायत वासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नही करने की सलाह दी साथ ही सभी लोगों को सामान लाने के लिए अपने घर से कपड़े का थैला लेकर चलने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानि के संबंध में बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग के कारण चारो तरफ कई तरह के प्रदूषण फैल रहे हैं, और जहां तहां फेंक देने से उपजाऊ भूमि बंजर हो रही है। तथा इसे जलाने पर जहरीली गैस निकलती है जो मनुष्य के लिए काफी हानिकारक है।जिसके कारण कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं।इस एएसआई आलोक कुमार दल बल के साथ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *