मोहम्मदगंज: झारखंड कांग्रेस पार्टी के 140 वा स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह गढ़वा जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने अपने मोहम्मदगंज स्थित आवास पर पार्टी का झंडा लगाया।उसके बाद वह गढ़वा जिला में स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की देश की आजादी में अहम भूमिका रहा है और आजादी के बाद देश को सजाने सवारने सहित आधारभूत संरचना और देश के गरीबों के हित मे सदैव काम किया है।2025 वर्ष पूरा कांग्रेस का संग़ठन विस्तार का वर्ष रहा है।पार्टी का गांव टोला, पंचायत,प्रखंड, जिला ,प्रदेश से देश स्तर पर शसक्त संगठन है।इस वर्ष स्थापना दिवस पर गांव टोला ,पंचायत से राष्ट्रीय स्तर तक के नेता अपने अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।
इसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बतौर पार्टी प्रभारी गढ़वा जिला में पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेंगे।उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ,नेताओ से पार्टी का झंडा अपने घर पर लगाने और उसकी तस्वीर पार्टी मुख्यालय और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की भी बात कहें।