19 Mar 2026, Thu

एसबीआई फाउंडेशन व रोज संस्था संजीवनी क्लिनिक द्वारा विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का किया गया आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी-प्रखण्ड के शिवपुर गाँव में रविवार को एसबीआई फाउंडेशन व रोज संस्था संजीवनी क्लिनिक द्वारा विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में 245 लोगों का डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जाँच कर मुफ्त रूप से दवा उपलब्ध कराया गया।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।पूर्व सरपंच शिव नारायण पाण्डेय,प्रेम शंकर पाण्डेय सहित अन्य ने दीप जलाकर शुभारंभ किया गया।नेत्र रोग विशेषज्ञ जय प्रकाश कुमार,चार्म रोग विशेषज्ञ विजय कुमार जेनरल फिजिशयन आर के शर्मा ने लोगों के स्वास्थ्य जाँच कर उचित परामर्श व दवा दिए गए।

संस्था के कॉर्डिनेटर अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में चेचरिया,शिवपुर,मंडरा,रामबाँध, देवडीह व भंडरिया गाँव के लोगों का स्वास्थ्य जाँच किए गए।मौके पर लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार,एएनएम प्रतिमा कुमारी,लक्ष्मीकांत पाण्डेय,राकेश कुमार,अशोक बैठा,कौशल्या देवी,हरिनारायण पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *