6 Feb 2026, Fri

गांव स्थित विशेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में नारायणा चार्य की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई,यज्ञ के लिए बनाई गई कमेटी

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित विशेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई। श्री श्री 1008 श्री उदय नारायणा चार्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कराने का निर्णय लिया गया। इसके पश्चात यज्ञ का समय भी निर्धारित किया गया। 22 मार्च 2026 दिन रविवार को कलश यात्रा एवं 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को यज्ञ पूर्णाहुति का समय निर्धारित किया गया। उसके पश्चात यज्ञ का सफल संचालन हेतु यज्ञ कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज कुमार दुबे को अध्यक्ष,अनूप कुमार उर्फ मीनू दुबे एवं देवख राजवंशी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी प्रकार हृदय दुबे को सचिव, धर्मेंद्र दुबे एवं वीरेंद्र दुबे को सहसचिव, अभिमन्यु कुमार दुबे को कोषाध्यक्ष, अंकुर दुबे एवं आनंद उर्फ डबल दुबे को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसी प्रकार यज्ञ मंच संचालन की जिम्मेवारी ललित कुमार पांडे एवं चंदन कुमार सिंह को सौंपी गई। मीडिया प्रभारी के लिए तेजवंत कुमार दुबे का नाम पर प्रस्तावित किया गया।वहीं यज्ञ सुरक्षा के लिए जितेंद्र कुमार यादव, गोविंद राजवंशी, गोलु दुबे,,रंजीत दुबे नितीश दुबे,मनीष ठाकुर,चंदन ठाकुर, राहुल ठाकुर,सत्येंद्र ठाकुर,उमेश ठाकुर, धर्मराज दुबे एवं कमलेश राजवंशी को तैनात किया गया।धन संग्रह समिति में ध्रुव दुबे, अरविंद दुबे, नितेश कुमार दुबे,राकेश दुबे,छोटू ठाकुर, कैलाश राम,विष्णु दुबे,सुदामा पासवान, ओंकारनाथ दुबे, जितेंद्र पांडे,प्रकाश दुबे राजन दुबे,राजू ठाकुर एवं विकास दुबे को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *