कांडी-प्रखण्ड के सैकड़ो किसान धान बिक्री के लिए अभी भी इंतजार कर रहे हैं।जबकि प्रखण्ड के सभी पाँच धान अधिप्राप्ति केन्द्र में पिछले दस दिनों से ताला बंद है।खरीद किए गए धान का परिवहन नही होने से सरकार द्वारा धान खरीद को अस्थायी रूप से बन्द कर दिया गया है।किसान बटेश्वर सिंह,अतीस सिंह,अरुण तिवारी, धनन्जय सिंह,चंदन सिंह,संजीव सिंह,आशा देवी,अरविन्द तिवारी व नर्मदेश्वर सिंह ने बताया कि सरकार ने किसानों के धान की खरीद को बन्द कर किसानों के साथ धोखा कर रही है।पतीला पैक्स के अध्यक्ष रामेश्वर मेहता ने बताया कि 1000 क्विंटल धान की खरीद के बाद खरीद बन्द कर दिया गया है।अभी तक इस केंद्र पर 7 किसानों का धान की खरीद हुआ है ।जबकि अभी भी 50 से अधिक किसान धान बिक्री करने के लिए इंतजार में खड़े हैं।पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि धान का परिवहन नही होने के कारण धान की खरीद बन्द कर दिया गया है।
उधर गाड़ाखुर्द पैक्स के अध्यक्ष अनूप दुबे ने बताया कि हमारे भी धान का खरीद बन्द है।किसानों ने बताया कि हम सभी धान को बोरा में बन्द कर घर में रखे हए हैं।इस वर्ष वारिश अधिक होने से धान की कटनी व दवनी के बाद भी धान में नमी है अगर धान ज्यादे दिन बोड़ा में बन्द रहा तो खराब होने का अंदेशा है।किसानों ने बताया कि दो दो पैसा अधिक मिलने के इंतजार में हम सभी धान का बिक्री नही किए हैं।सरकार के धान बिक्री करने का उम्मीद रखे थे लेकिन लग रहा है अब स्थानीय साहूकारों को ऑने पौने मूल्य पर बेचना किसानों की मजबूरी हो जाएगी।