जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत काशिशोत डैम एवं भीम बराज के पास जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी के साथ नदी किनारे सुरक्षित पिकनिक मनाने के लिए जागरूक किया गया।PLV रबिन्द्र कुमार ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न करें। इससे शारीरिक नुकसान के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी होता है।
नदी किनारे सुरक्षा नियमों एवं उपकारणों का उपयोग करें। इसके साथ ही बालविवाह, बालमजदूरी के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के न्याय पाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सहायता हेतू जागरूक किया गया। PLV रामचंद्र चौधरी एवं PLV पवन कुमार के द्वारा भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मिलने वाली कानूनी सहायता की जानकारी साझा किया गया।