बुद्धिजीवी लोगों में हो रही है चर्चा,कन्या विवाह कराने वाला व्यक्ति, निकला महिला का शोषण कर्ता
गढ़वा थाना क्षेत्र के अस्थाई निवासी सबिता देवी ने कन्या विवाह विकास सोसायटी के सचिव विकास माली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने थाने में अनुमंडल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी गढ़वा को दिए गए आवेदन में सविता देवी, पति अखिलेश महतो, मूल निवासी ग्राम विक्तम, थाना मेराल निवासी महिला ने जबरन शारीरिक शोषण, (अवैध संबंध), आर्थिक ठगी, ब्लैकमेलिंग सहित अन्य आरोप लगाया है।
महिला ने दिए गए आवेदन में लिखा है कि लगभग 9 महीना से होटल “विकास ईन” जो कि ब्लॉक कार्यालय के बगल में स्थित है, वहां कार्य कर रही थी। इसी दौरान कन्या विवाह एवं विकास समिति के सचिव विकास कुमार माली द्वारा मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया गया। जब मैं इनका विरोध किया तो मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
इसके बाद अमानत खान नामक व्यक्ति के माध्यम से मुझे उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस बैंक से 75 हजार रुपए का लोन जबरन निकलवाया गया। साथ ही मुझसे एक ब्लैंक चेक भी लिया गया। और मुझे धमकी दी गई कि यदि मैं अपना पैसा या लोन का हिसाब मांगा तो उसे ब्लैंक चेक में 5 लाख रुपए भर कर उसे बाउंस करवाया जाएगा, और मुझे जेल भिजवा दिया जाएगा।
महिला की आवाज
इसके अतिरिक्त जब मैं घर पर मौजूद नहीं थी तब षड्यंत्र के तहत मेरे घर में पांच पेटी कोरेक्स रखवा दिया गया जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं थी बाद में इस बात का पता चलने पर मुझे डराया गया और फसाने की धमकी दी गई। साथ ही मेरे निजी एवं आपत्तिजनक फोटो- वीडियो (बाथरूम आदि के) वायरल करने की धमकी भी बार-बार दी जा रही है।
मैंने कई बार उनसे सहायता और अपने पैसे वापस करने की गुहार लगाई, लेकिन मुझे कोई लाभ नहीं मिला। वर्तमान में उत्कर्ष बैंक से लगातार फोन आ रहे हैं, जिससे मैं मानसिक तनाव में हूं साथ ही विकास कुमार माली द्वारा मुझे पुलिस के पास जाने से भी रोका और धमकाया जा रहा है।
साथ ही महिला ने यह भी लिखी है कि मैं एक गरीब एवं आशाएं महिलाओं तथा अत्यंत भय, और मानसिक प्रताड़ना में जीवन व्यतीत कर रही हूं।
इसके साथ-साथ महिला ने अनुरोध की है कि इस गंभीर मामले की प्रशासनिक जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और मुझे न्याय प्राप्त हो। इसके साथ-साथ महिला द्वारा दिया गया आवेदन सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर गढ़वा कन्या विवाह एवं विकास समिति के सचिव सह होटल “विकास इन” के मालिक विकास माली ने बताया कि उसे महिला को मैं अच्छी तरह से जानता भी नहीं था। कुछ लोगों के द्वारा षड्यंत्र रचा गया है जिसका प्रूफ मेरे पास भी आ चुका है, और महिला को सहयोग करते हुए मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसका जांच होगा तो सब कुछ सामने आ जाएगा। हां महिला यह बता रही थी कि अमानत खान को 50 हजार रुपए दिए हैं। इस पर मैंने पूछा भी की तुम इतना पैसा उसको कैसे दिया।