6 Feb 2026, Fri

सरकारी चिकित्सकों ने प्राइवेट ग्रामीण हेल्थ चिकित्सकों के बीच विभिन्न बीमारियों से संबंधित विस्तार रुप से दिया परीक्षण

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग भी, बी,डी, निर्देशानुसार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव के तत्वाधान में कांडी प्रखंड के सभी प्राइवेट ग्रामीण हेल्थ चिकित्सकों के बीच मलेरिया,फलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया , कालाजर, जापानी इन्सेफलाटीस बीमारियों से संबंधित विस्तार रुप से परीक्षण दिया गया। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सक ग्रामीण स्तर तक लोगों के बीच स्वास्थ्य सुविधा बीमारियों के लक्षण के अनुसार पहचान कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा को लोगों तक पहुंचा कर उन्हें जागरूक करते हुए उचित दवा लेने हेतु उत्प्रेरित कर सकें।

प्रशिक्षक के रुप में डॉ बीर प्रताप सिंह, संजय कुमार मिश्रा, एमपीडब्ल्यू अशोक राम मौजूद थे। परीक्षण पाने वाले ग्रामीण चिकित्सक राजेश्वर मेहता, डॉ अनिल प्रसाद,नन्दू प्रसाद, रंजीत कुमार मेहता , संजय प्रसाद, सच्चितानंद पाण्डेय, जीतेन्द्र मेहता, धनंजय कुमार, श्रवण मेहता, रमेश पासवान, विनोद कुमार, मुरारी पासवान, रामजन्म प्रसाद, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *