मझिआंव:राज्य स्तरीय पशुपालन विभाग के अधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 स्थिति अखौरी तहले गांव में बछड़ा एवं बछिया का प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसका उद्घाटन जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद इस कार्यक्रम में बेहतर बछड़ा एवं बछिया लाकर अच्छा प्रदर्शन किया ।जिसमें पशु मालिकों को पहला ,दुसरा एवं स्थान प्राप्त करने वाले पशु मालिकों को पुरस्कृत किया गया।
जिसे पुरस्कृत किया गया उसमें: अखौरी तहले गांव निवासी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव को दिया गया जबकि दूसरा पुरस्कार अंजू देवी एवं तीसरा पुरस्कार विकास कुमार को दिया गया। जिसमें तीनों को गमछा देकर एवं मोमेंटो तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।साथ ही साथ अन्य पशु मालिकों को भी संतावना पुरस्कार भी दिया गया।
इस मौके पर भाजपा नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डॉ: विद्यासागर सिंह, जिला अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर रंजन झा, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ: चंदन कुमार चौधरी, डॉ:के. के. सिंह, डॉ: अमित कुमार अमित, डॉ: रंजीत डे ,डॉक्टर दिनेश कुमार यादव, अरविंद श्रीवास्तव, साहिल कुमार सिंह, विशाल कुमार पटेल, कुश कुमार दिवाकर पांडेय, राजू रंजन पाल, अविनाश दुबे सहित काफी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।