6 Feb 2026, Fri

रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा “उदय” के तत्वावधान में ठाकुर बाड़ी परिसर में किया गया कंबल वितरण

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: क्षेत्र में बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाज के संपन्न लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा “उदय” के तत्वावधान में कांडी प्रखंड के बलियारी गांव स्थित ठाकुर बाड़ी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा समाजसेवी सह किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी के सचिव आनंद प्रकाश दुबे द्वारा करीब 500 असहायों, बुजुर्गों एवं गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ नजर आया।

इस अवसर पर आनंद प्रकाश दुबे ने कहा कि भीषण ठंड के इस दौर में यदि कोई व्यक्ति अपनी क्षमता अनुसार दूसरों की मदद करता है तो यह सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने समाज के सभी संपन्न लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगे आकर असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों की मदद करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *