रमना थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी विकास पांडेय व थाना प्रभारी आकाश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद समेत तीन मामलों का ऑन द स्पॉट फैसला सुनाई गई। बाकी अन्य मामलों का निपटारा किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया।
इधर थाना प्रभारी आकाश कुमार ने ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना दिवस आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को काफी सहूलियत मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग छोटी-छोटी बात को लेकर या जमीन मामले को लेकर झगड़ा कर लेते हैं, उससे लोगों को छुटकारा मिल रहा है, और दोनों पक्षों का मामला को समझ कर निष्पादन किया जा रहा है।