अन्य क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर बरडीहा पुलिस प्रशासन सक्रिय हो चुकी है। इधर चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला पुलिस कप्तान अमन कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ बरडीहा बाजार में संचालित सिद्धि ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान सहित अन्य प्रतिष्ठानों एवं सरकारी संस्थाओं में जाकर सीसीटीवी कैमरा आदि सुरक्षा का जायजा लिया।
साथ ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने सभी दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया,ताकि चोरी की घटनाओं पर नकेल कसी जा सके।इधर सरकार के द्वारा संचालित बैंक आदि में भी सुरक्षा का जायजा लेने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रात्रि के समय कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आते हैं तो हमें या थाना के किसी भी पदाधिकारी को तुरंत फोन कर के जानकारी दें। रात्रि में गश्ती टीम वाले निरंतर घूमते हैं। लेकिन आप सब भी चौकन्ने रहें।