मझिआंव: के चन्द्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में एकल विद्यालय अभियान के 30गांवों के सत्संग मंडली के गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल विद्यालय अभियान के जिला सचिव सियाराम शरण वर्मा, संस्कार शिक्षा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मेहता,प्रखंड अध्यक्ष देवधारी महतो, गायत्री परिवार के जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, युवा मंडल के जिला संयोजक बीरेंद्र सोंनी,प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह,सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, पूर्व प्रधानाध्यापिका सह समाजसेवी श्रीमती सत्या दुबे,आदि अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से गायत्री माता, सरस्वती माता एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की सुरुआत की गई।
इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रारंभ करने के पहले सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान शुबह 10बजे से आयोजित गीत संगीत प्रतियोगिता में 30 गांवों के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक संगीत प्रस्तुत किया।
मौके पर एकल विद्यालय के अंचल अभियान प्रमुख जितेंद्र कुमार यादव, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख असर्फी चौधरी, अंचल ब्यास प्रमुख उपेन्द्र राम,संच ब्यास ज्योति प्रकाश, संच प्राशिक्षक लीला देवी, राजबली पासवान, धर्मशीला देवी सहित एकल विद्यालय के 30गांवों का सत्संग मंडली एवं गायत्री परिवार के लोग उपस्थित थे।